क्या आपके PAN CARD मे नाम में गलती है या नाम मे कुछ सुधार/बदलाव करना चाहते हैं तो ये काम आप ऑनलाइन कर सकते हैं अपने आधार कार्ड के जरिये। आधार कार्ड से पानकार्ड मे सुधार करने की खास बात ये हैं की आपको कुछ भी Documents ना तो upload करने की जरूरत है और ना ही कहीं Submit करने की जरूरत है, सारा काम paperless है और सिर्फ आपको 15 minutes लगेंगे ये काम करने मे। अगर आपके पास अपना आधार कार्ड है तो Follow करिए ये Step by Step guide और देखिये कैसे आप अपने आधार कार्ड के जरिये PAN CARD के नाम मे Correction/Change कर सकते हैं।
क्या-क्या चाहिए आपके पास
आधार कार्ड – आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए
और लिंक किया हुआ नंबर भी होना चाहिए
आधार कार्ड से करें PAN CARD के नाम मे सुधार (Online)
सबसे पहले आपको Income tax की PAN CARD Online Apply Portal पर जाना है। Website की लिंक आप नीचे देख सकते हैं।
https://www.onlineservices.nsdl.com/
1.सबसे पहले तो आपको यहाँ Register करना है। Register करने से आप किसी भी वक़्त Login कर बाद मे अधूरी Application पूरी कर सकते हैं।
- Application Type मे Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card select करें
- Category में INDIVIDUAL Select करें।
2. Applicant Information मे अपना Name, Date of Birth, Mobile Number, Email Address टाइप कर Submit करें
Submit करने के बाद आप Register हो जाएंगे, आपको एक Token Number दिया जाएगा जो आप अगली स्क्रीन मे देख सकते हैं। यह Token Number note कर लीजिये, बाद मे इस Token number से login कर आप अपनी अधूरी एप्लिकेशन पूरी कर सकते हैं।
3.अब हमे PAN Application Form भरना है।
- अगली स्क्रीन मे “How do you want to submit your pan application documents?” — यहा आपको “Submit digitally through e-KYC & e-Sign (Paperless)” select करना है।
4. अब अपना PAN Number टाइप करें और उसके नीचे Aahhhdhaar number कॉलम मे अपना aadhaar number टाइप करें। pan card online change reprint apply
5. Full Name of Applicant मे अपना Surname, First Name टाइप करे
6.PAN card मे अपने Father या Mother का नाम Add करने के लिए उनका Name टाइप करें
7. Address मे आपको कुछ भी टाइप नहीं करना है, आपके आधार कार्ड मे जो Address है वो ही Address आपके PAN card मे register होगा। Address column खाली छोड़ दें।
8. Country code मे +91 select करें और Next पर क्लिक कर आगे बढ़ें ।
9. हम आधार कार्ड से PAN card मे सुधार कर रहे हैं इसलिए Documents मे कुछ भी upload नहीं करना है।
- अगली स्क्रीन मे Proof of PAN मे Copy of PAN card select करें
- अब Declaration details मे अपना नाम टाइप करे, Himself/herself select करे और number of documents मे 1 टाइप करे।
10. अब अगली स्क्रीन मे आपको सारी Details एक बार check कर लेना है, अगर कुछ गलत है तो Back पर क्लिक कर ठीक कर लें, सब सही है तो Proceed पर क्लिक करें।
11. अब हमे PAN CARD की Fee भरना है जो की Rs. 115.90 है। आप Online Net Banking, Debit card से fees pay कर सकते हैं।
12. Succssfull payment करने के बाद आप paymnt receipt देख सकते हैं, आपको Continue पर क्लिक कर आगे बढ़ना है।
13. अब हमे अपना आधार कार्ड Authenticate करना है। अगली स्क्रीन मे आपको Authenticate पर क्लिक करना है।
14. Authenticate पर क्लिक करने के बाद आपको अगली स्क्रीन मे Continue with e-KYC/e-Sign पर क्लिक करना है।
15. अब आपके आधार कार्ड से Registered Mobile Number पर OTP आएगा जो की आपको अगली स्क्रीन मे enter करना है। OTP enter कर Submit कर दीजिये।
16. Congrats, आपने PAN Card Name Change/correction Application successfully submit कर दी है। आप अगली स्क्रीन मे Acknowledgement Slip देख सकते हैं उसे Download कर लीजिये, Acknowledgement number के जरिये आप अपनी application का status देख सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment